लोहंडीगुडा: मुख्यमंत्री निवास में मंत्रिमंडल की बैठक में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा, मुख्यमंत्री मंत्रियों से नाराज हैं
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि मुख्यमंत्री निवास में हुई देर रात की आपात बैठक ने सरकार के भीतर चल रही असंतोष और खींचतान की चर्चाओं को और बल दिया है। मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा, संभावित इस्तीफों की अटकलें और मुख्यमंत्री के नेतृत्व को लेकर उठे सवाल इस बात के संकेत हैं कि सरकार और सत्तारूढ़ दल के भीतर सब कुछ सामान्य नहीं है।