कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर सभी धान खरीदी केंद्रों में खरीदे गए धान को कैप कवर, तिरपाल से ढंका गया है... वहीं खरीदी केंद्रों में ड्रेनेज और पानी निकासी की भी व्यवस्था की गई है...
चक्रवात की वजह से अचानक बदले मौसम और बारिश को देखते हुए 19 नवंबर को कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी धान खरीदी केंद्रों को यह निर्देश जारी किया था.. उन्होंने आदेश दिया कि खुले में रखे सभी स्टेक को ढंकने के बाद अच्छे और मजबूती के साथ रस्सियों से बंधा जाए ताकि तेज हवा में तिरपाल या कवर न उड़े... इसके साथ ही 20 से 22 नवंबर तक सभी समितियों के प्रभारियों और कर्मचारियों को मुख्यालय में रहकर सतत निगरानी के आदेश भी दिए...
#CycloneAlert #DhanKharidi2026 #DhanKhariditihar #GoodGovernance #mahasamund