बांसवाड़ा: बांसवाड़ा शिव हनुमान मंदिर में कार्तिक पूर्णिमा पर 121 दीपों से जगमगाया परिसर
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बांसवाड़ा के हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में मातृशक्ति और दुर्गावाहिनी की बहनों ने 121 दीप प्रज्वलित कर मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। फूलों की रंगोली और सामूहिक पूजा के साथ यह आयोजन सम्पन्न हुआ।