अमरोहा: अमरोहा में कुंडल लूट का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार; चोरी की बाइक और तमंचे बरामद
Amroha, Amroha | Aug 21, 2026 थाना अमरोहा देहात पुलिस ने कुंडल छीनने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया कुंडल, घटना में प्रयुक्त चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल, दो देशी तमंचे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।