बांका: समुखिया काली मंदिर परिसर से चोरी और चेन स्नैचिंग करने वाले गिरोह की तीन महिलाएं गिरफ्तार
Banka, Banka | Nov 2, 2024 बांका थाना क्षेत्र के समुखिया गांव स्थित काली मंदिर परिसर से पुलिस ने चोरी एवं चेन स्नेचिंग करने वाले गिरोह की तीन महिला को शनिवार करीब 11:00 बजे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला की पहचान शीला देवी, गुड्डी उर्फ़ गुड़िया एवं रिंकी कुमारी के रूप में की गई है। गिरफ्तार तीनों महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है, जिसके बाद तीनों को न्यायालय भेजा जाएगा।