बांका: पंजवारा में चीर नदी पर बन रहे उच्च स्तरीय पुल का डीएम ने लिया जायजा
Banka, Banka | Nov 2, 2024 डीएम अंशुल कुमार शनिवार करीब 2 बजे पंजवारा में चीर नदी पर बन रहे उच्च स्तरीय पुल के निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचे। जहां उन्होंने मौके पर मौजूद एनएच एक्सक्यूटिव और संवेदक के कर्मियों से निर्माण कार्य से जुड़े जानकारी ली। पुल निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार को देखकर उन्होंने एनएच अधिकारियों के समक्ष नाराजगी जाहिर की।