बांका: टाउन थाना में भूमि विवाद निपटारे के लिए जनता दरबार का आयोजन, चार मामले हुए निष्पादित
Banka, Banka | Nov 2, 2024 बांका टाउन थाना में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे भूमि विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। सीओ प्रियंका कुमारी व थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने जनता दरबार में पहुंचे मामलों की सुनवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार जनता दरबार में कुल चार मामले आये, जिसे दोनों पक्षों के सामने कागजातों की जांच करते हुए निष्पादित कर दिया गया।