बांका: विद्युत आपूर्ति प्रमंडल परिसर में बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया
Banka, Banka | Nov 2, 2024 बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड का 12वां स्थापना दिवस शनिवार करीब 11 बजे विद्युत आपूर्ति प्रमंडल परिसर में मनाया गया। डीएम अंशुल कुमार ने ऊर्जा परिवार से कहा कि बांका विद्युत प्रमंडल स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने में बिहार में अग्रिम प्रमंडल में से एक है, एवं राजस्व संग्रहण में भी काफी अच्छी स्थिति में है।