कटिहार में महिलाओं की सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा को लेकर नई पहल की शुरुआत हुई है। शनिवार की दोपहर 3 बजे हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय परिसर से परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर ‘पिंक बस सेवा’ का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। फिलहाल जिले में दो पिंक बसें शुरू की गई हैं।