मुगलसराय: अलीनगर वार्ड नंबर 9 तालाब पर अवैध कब्जे की कोशिश नाकाम, प्रशासन ने तुरंत हटवाया अतिक्रमण
अलीनगर वार्ड-9 में तालाब पर अवैध कब्जे की कोशिश सामने आई। कुछ लोग मिट्टी डालकर तालाब पाट रहे थे। सूचना पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई कर अतिक्रमण हटवा दिया। ईओ राजीव मोहन सक्सेना ने शुक्रवार दोपहर 02 बजे बताया कि क्षेत्र से गुजरते समय उनकी नजर इस अतिक्रमण पर पड़ी। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लेखपाल को मौके पर बुलाया और अतिक्रमण को हटवाया।