सरीला: चिकासी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में दबंगों ने खेत में फसल कटवा रहे किसान के साथ की मारपीट, मुकदमा दर्ज
हमीरपुर जनपद में चिकित्सी थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में खेत में अपनी फसल कटवा रहे एक किसान के साथ गांव के ही चार दबंग व्यक्तियों ने गाली गलौज कर मारपीट कर दी तथा जान से मारने की धमकी दे डाली। घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति ने चिकासी थाने में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।