भोरे: भोरे में प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर पंचायत निर्माण कार्य नियमावली का मुखिया संघ ने किया विरोध,प्रदर्शन की दी चेतावनी
भोरे में प्रदेश मुखिया संघ के आह्वान पर मुखिया संघ ने सरकार द्वारा लाए गए पंचायत निर्माण कार्य नियमावली का विरोध जताते हुए इसे वापस नहीं लेने पर धरना व प्रदर्शन की चेतावनी दी है। प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया मोहन कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित कर चर्चा करते हुए रूपरेखा भी तैयार की गई।जिसमें निर्णय लिया गया कि वापस नहीं लेने पर धरना भी किया जाएगा ।