भोरे: लखराव के प्राचीन शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर जुटेगी श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़, तैयारी की गई पुरी
भोरे प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत लखराव के प्राचीन शिव मंदिर में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या में भीड़ जुटेगी। जिसको लेकर मंदिर प्रशासन द्वारा व्यवस्था को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। 22 जुलाई से शुरू हो रहे सावन का महीना 19 अगस्त तक चलेगा। जिसमें श्रद्धालुओं का ताता जलाभिषेक से लेकर रुद्राभिषेक कराने के लिए पहुंचेगा।