बिहारीगंज: बिहारीगंज में सघन वाहन चेकिंग, पुलिस की सख्ती तेज
“बिहारीगंज में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में लक्ष्मीपुर तीन मुहानी, बलुआ मोड़, बभनगामा और नया बाजार पेट्रोल पंप समेत कई जगहों पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाइक और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की गई।