अकबरपुर: श्मशान भूमि की मांग को लेकर ग्रामीणों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, एसडीओ के साथ किया स्थल निरीक्षण
अकबरपुर प्रखंड के पांति पंचायत अंतर्गत कुहिला गांव के पिछड़ा एवं अति पिछड़ा समाज के ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार के लिए वैकल्पिक श्मशान भूमि उपलब्ध कराने की मांग को लेकर बुधवार को 1:00 बजे हिसुआ विधायक अनिल सिंह को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि वारिस पिया के मजार के समीप स्थित जिस भूमि पर वर्षों से शवदाह किया जाता रहा है, उसे सरकार द्वारा कस्तूरबा गांधी