बरौनी: बरौनी थाना परिसर में अधिकारियों की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का हुआ आयोजन, भूमि संबंधी मामले हुए निष्पादित
बरौनी थाना परिसर में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया।जिसमें भूमि संबंधी मामले निष्पादित किए गए।अंचल के अधिकारी एवं थाना के पदाधिकारी मौजूद रहे।जानकारी देते अधिकारियों ने बताया कि भूमि संबंधी जो भी मामले अभिलेखित होते हैं।उसका शनिवार को जनता दरबार में निष्पादन किया जाता है।इस अवसर पर पूर्व से चल रहे तीन मामले निष्पादित किए गए और दो नए मामले दर्ज हुए।