दातागंज: हजरतपुर थाना क्षेत्र के रामगंगा पुल के पास मिला एक युवक का शव, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
मंगलवार सुबह हजरतपुर रामगंगा पुल के पास एक युवक का गोली लगा शव पड़ा मिला है। पास में ही बाइक एक मोबाइल फोन और एक तमंचा मिला है। बताया जा रहा है कि युवक सोमवार देर शाम से घर से लापता था। परिजन तलाश कर रहे थे। सुबह सूचना मिली एक शव पुल के पास पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।