ब्यावर: जैतारण पुलिस ने 6 माह पुरानी चोरी का किया खुलासा, 92 ग्राम सोना बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार
Beawar, Ajmer | Sep 29, 2026 ब्यावर. 6 माह पूर्व समौखी गांव में घर से 92 ग्राम सोने के जेवरात चोरी के मामले में जैतारण थाना पुलिस ने आरोपी प्रवीण उर्फ पुखराज निवासी समौखी हाल पाली को गिरफ्तार कर 100% बरामदगी की है।प्रार्थी नेमाराम के घर से 12 मार्च को रकड़ी सेट 40 ग्राम, तूसी 35 ग्राम व मंगलसूत्र 17 ग्राम चोरी हुआ था। थानाधिकारी नरेश शर्मा की टीम ने आरोपी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया।