संडीला: भरावन में पांच इंटरलाकिंग का शिलान्यास होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर, MLC का जताया आभार
एमएलसी अशोक अग्रवाल द्वारा भरावन की पांच इंटरलाकिंग सड़कों का शिलान्यास किये जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है,सुनील तिवारी, वीरपाल यादव, अशोक तिवारी आदि ने एमएलसी का आभार व्यक्त किया है।हड़हा संपर्क मार्ग से भगवान्तपुर मार्ग से दिनेश मिश्रा के घर तक इंटरलाकिंग, बसहिया में सार्वजनिक शौचालय से किशन के बाग तक इंटरलाकिंग कार्य होगा।