जैतपुर: बिच्छू के डंक के बाद उपचार में देरी, वीडियो वायरल
जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिच्छू के डंक से पीड़ित महिला को समय पर इलाज नहीं मिलने का आरोप लगा है। परिजन महिला को बाइक से अस्पताल लाए, लेकिन डॉक्टर और आवश्यक स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिले। दर्द से तड़पती महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे वीडीओ सामने आया है।