घोड़ाडोंगरी: सलैया में सूने मकान में हुई चोरी, सारनी पुलिस जांच में जुटी
सलैया में शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि में सुने मकान में चोरी हो गई। रविवार सुबह 8 बजे मोहल्ले वालों ने घर का ताला टूटा देखा। मोहल्ले वालों ने मकान मालिक और सारनी पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने पर सारनी पुलिस मौके पर पहुंची। वार्ड के सुनील भट्टी ने बताया कि सुबह उठने पर स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी हरिशंकर सोनी के मकान का ताला टूटा देखा।