घोड़ाडोंगरी: जुवाड़ी गांव में मवेशी से टकराई बाइक, बाइक सवार युवक हुआ घायल
जुवाड़ी गांव में रविवार शाम करीब 6.30 बजे एक बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जुवाड़ी गांव में एक बाइक मवेशी से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक राकेश कलमे निवासी बिसलदेही घायल हो गया।