घोड़ाडोंगरी: नीमपानी गांव के पास नेशनल हाईवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा
घोड़ाडोंगरी तहसील के नीमपानी गांव के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे नेशनल हाईवे पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा गया। हालांकि इस हादसे में ड्राइवर और क्लीनर मामूली रूप से घायल हुए। नीमपानी गांव के ग्रामीण संदीप नागवंशी ने बताया कि नीमपानी गांव के पास नेशनल हाईवे पर नागपुर से भोपाल की ओर जा रहा एक ट्रक गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया।