घोड़ाडोंगरी: मरकाढाना गांव में फोकस नदी के पुल पर अनियंत्रित बाइक से गिरकर एक युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
मरकाढाना गांव में रविवार शाम करीब 6 बजे फोकस नदी के पुल पर बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार मरकाढाना गांव में फोकस नदी के पुल पर बाइक अनियंत्रित होने से बाइक सवार युवक गोलू पवार निवासी पाथाखेड़ा गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।