घोड़ाडोंगरी: डूल्हारा गांव में एक युवक ने कीटनाशक दवा का किया सेवन, अस्पताल में कराया गया भर्ती
डूल्हारा गांव में शनिवार शाम करीब 7 बजे एक युवक ने कीटनाशक पी लिया। परिजनों ने युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घोड़ाडोंगरी अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार डूल्हारा गांव में सरजीत तुमडाम ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पी लिया। जिससे कि युवक की तबीयत बिगड़ गई।