नीम चक बथानी: सरेन गांव में सेवानिवृत्त शिक्षक उमेश प्रसाद का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
नीमचक बथानी प्रखंड के सरेन गांव में मंगलवार की सुबह एक दुखद खबर सामने आई। सेवानिवृत्त शिक्षक उमेश प्रसाद का सुबह करीब 8 बजे अपने पैतृक आवास पर निधन हो गया। उनके निधन से गांव सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।बताया जाता है कि उमेश प्रसाद एक सम्मानित शिक्षक थे और अपने व्यवहार व योगदान के लिए समाज में विशेष पहचान रखते थे।