मुगलसराय: मवई गांव में जलभराव और गड्ढों से बढ़ी परेशानी, ग्रामीणों ने समाधान की मांग की
नियामताबाद क्षेत्र के मवई गांव में सड़क किनारे नालियों का गंदा पानी जमा होने और गड्ढों के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार दोपहर 01 बजे को ग्रामीणों ने बताया कि जलभराव से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है तथा मच्छरों के प्रकोप से संक्रामक बीमारियों की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द उपरोक्त समस्या के समाधान की मांग की है।