नदबई: कुम्हेर तिराहा पर ट्रॉली अनियंत्रित हुई, सरसों सड़क पर फैल गई
नदबई कस्बे के व्यस्ततम कुम्हेर तिराहे पर गुरुवार को एक बार फिर जर्जर सड़क के कारण हादसा हो गया। सड़क पर गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ हालात की वजह से एक किसान की सरसों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई। ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने से सरसों सड़क पर बिखर गई, जिससे तिराहे पर लंबा जाम लग गया। इस घटना में किसान को करीब 20 हजार रुपए से अधिक का नुकसान होना सामने आया है