साहिबगंज: सांप के काटने से घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी
साहिबगंज के बड़ा अकूबबन्ना गांव में लकड़ी चुनते समय 35 वर्षीय महिला लिली बीबी को जहरीले सांप ने काट लिया। उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।