गड़हनी: आवास सूची में नाम कटौती को लेकर कल मुखिया संघ करेगा ग्राम सभा का बहिष्कार
गड़हनी प्रखंड के कल होने वाला ग्राम सभा को मुखिया संघ बहिष्कार करेगा। क्योंकि आवास सर्वे सूची से 60 प्रतिशत लाभार्थियों का नाम बीडीओ और आवास सहायक के मिलीभगत से काट दिया गया है।सूची में मात्र 30 से 40 प्रतिशत ही नाम रखा गया है। ये नाम कटौती बीडीओ के साजिश के तहत किया गया है। जब तक सभी लाभार्थियों का सूची के नाम नहीं जोड़ा जाएगा ग्राम सभा बहिष्कार ही रहेगा।