कासगंज: कासगंज ब्लॉक में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत आयोजित कार्यशाला, महिलाओं को किया गया जागरूक
कासगंज ब्लॉक में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक कार्यशाला आयोजित हुई। इस दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि बाल विवाह कराने, करवाने या उसमें शामिल होने पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना और 2 वर्ष तक की कैद का प्रावधान है। यह कार्यशाला जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह सर्वाइवरों के लिए आयोजित की गई थी।