मुशहरी: गैस किल्लत पर भाजपा नेता का बयान, जमाखोरी को बताया जिम्मेदार
गैस को लेकर जनता में हो रही परेशानी पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता प्रभात कुमार ने कहा कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा जमाखोरी किए जाने के कारण आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा एलपीजी गैस के उत्पादन में बढ़ोतरी की गई है, ताकि मांग को पूरी तरह से पूरा किया जा सके। इसके