जमुनहा: पटपरगंज में अज्ञात कारणों से लगी आग, पांच बीघा अरहर की फसल जलकर हुई राख
हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम पटपरगंज मे मंगलवार को अज्ञात कारण से लगी आग से पांच बीघा अरहर की फसल जल गई। पटपरगंज करम मोहम्मद पुत्र मुंशरीफ खान, रेहान, फैजान, आलमगीर पुत्रगण करम मोहम्मद के खेत में अरहर की फसल लगी थी। जिसे सभी लोगों ने काट कर गिरा दिया था और फसल खेत में ही पड़ी। फसल को खलिहान में इकट्ठा नहीं कर पाए।