राजनगर: पन्ना टाइगर रिजर्व में मजदूरों के शोषण, वृक्षारोपण में भ्रष्टाचार के आरोप; ₹450 की जगह ₹300 मजदूरी, कमजोर खंभ
पन्ना टाइगर रिजर्व के चंद्रनगर वन मंडल में केन-बेतवा लिंक परियोजना के तहत कराए जा रहे क्षतिपूरक वृक्षारोपण कार्य में मजदूरों के शोषण और निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पाटन पार्ट-1 और पाटन पार्ट-2 के तहत कक्ष क्रमांक 651 में चल रहे वृक्षारोपण कार्य में ग्रामीण मजदूरों से सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक