दरभंगा, दिनांक 28 अक्टूबर, 2026:-
सुरक्षित बचपन अभियान के तीसरे दिन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार दरभंगा श्री अजय कुमार शर्मा के निर्देशानुसार विद्यालयों में न्यायिक पदाधिकारियों के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रभारी सचिव सीजेएम जुनैद आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपने अधिकारों,सुरक्षा और कानूनी संरक्षण के प्रति सजग एवं सशक्त बनाना है।
उन्होंने बताया कि पूर्वांचल उच्च विद्यालय में विशेष न्यायाधीश एससी एसटी न्यायालय नवीन कुमार ठाकुर, संत पॉल उच्च विद्यालय में सिविल जज सीनियर डिविजन कुमार रितेश, मध्य विद्यालय भीगो में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी हरि प्रिया तथा मध्य विद्यालय कहुआ बिरौल में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बिरौल प्रभात के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के मार्गदर्शन में न्यायाधीशों ने बच्चों के लिए सुरक्षित,संवेदनशील एवं भयमुक्त वातावरण के निर्माण का प्रयास किया।
सीजेएम श्री आलम ने कहा कि लीगल ऐड डिफेंस सिस्टम के सदस्यों, पैनल अधिवक्ताओं, पारा विधिक स्वयंसेवकों, एनजीओ सहित अन्य हितधारकों द्वारा भी विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम किया गया है।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar