खुरई: मालथोन: लोंगर गांव में पटवारी पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा
Khurai, Sagar | Feb 6, 2026 शुक्रवार शाम 6.30 बजे द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश शोएब खान की न्यायालय ने पटवारी पर कुल्हाड़ी से हमला करने वाले व्यक्ति को सुनाई 4 साल की सजा, जानकारी देते हुए AGP बलबीर सिंह ने बताया कि मालथोन गांव के लोंगर गांव के पटवारी हेमंत पवैया अपने शासकीय काम कर रहे थे तभी गांव का राजकुमार अहिरवार आया और अपनी बहिन की जमीन बिकवाने का आरोप लगाते हुए कुल्हाड़ी से हमला किया