खुरई: 10वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, कोर्ट का फैसला
Khurai, Sagar | Feb 6, 2026 शुक्रवार शाम लगभग 6 बजे तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश संध्या मनोज श्रीवास्तव की न्यायालय ने 10 वीं की छात्रा को शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 20 साल कारावास की सजा सुनाई है, पीड़िता ने बताया था कि उसके साथ कोचिंग में आने वाले अजय पटेल ने उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया था, न्यायालय ने दोषी मानते हुए अजय को सुनाई सजा