जांजगीर: अवैध खनन पर सख्ती, कलेक्टर और एसपी ने एफआईआर व रात्रि गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश
जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने जिला खनिज टास्क फोर्स की बैठक लेकर अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।खनिज विभाग के अनुसार पिछले 15 दिनों में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के 41 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें 13 लाख 52 हजार रुपये से अधिक की वसूली की गई है।