परबतसर: ग्राम किटिया को पुनर्गठित ग्राम पंचायत राबड़ियाद में जोड़ने पर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन
परबतसर उपखंड क्षेत्र के ग्राम कीटिया को पुनर्गठित ग्राम पंचायत राबड़ीयाद में जोड़ने पर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि हमारे वर्तमान ग्राम पंचायत बरेव काफी दूर थी। अब हमें जिस ग्राम पंचायत में डाला गया है वह काफी नजदीक है जिससे ग्रामीणों को फायदा होगा। ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर का आभार व्यक्त किया।