परबतसर: परबतसर क्षेत्र से तीन लापता बच्चे अजमेर रेलवे स्टेशन पर मिले, पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी खंगाले, लोगों ने किया स्वागत
परबतसर क्षेत्र से तीनों लापता बच्चे पुलिस ने दस्तयाब कर लिए हैं। थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि बच्चों को अजमेर रेलवे स्टेशन से दस्तयाब किया गया। पुलिस ने बच्चों को पकड़ने के लिए करीब 500 सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बच्चों के आने पर परिजनों एवं लोगों द्वारा पुलिस अधिकारियों का स्वागत किया। पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने भी धन्यवाद दिया।