परबतसर: पीलवा पुलिस ने बलात्कार और पोक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार, डरा-धमका कर किया था बलात्कार
पीलवा पुलिस ने पोक्सो एक्ट में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विनोद कुमार मीणा ने जानकारी देते हो बताया कि आरोपी ने एक नाबालिक को बहला फुसलाकर घर से ले जाकर डरा धमका कर बलात्कार किया था। प्रकरण में पुलिस ने आरोपी कैलाश मेघवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।