परबतसर: विधायक रामनिवास गावड़िया ने अपने निजी आवास पर की जनसुनवाई, लोगों ने बताई अपनी समस्याएं
परबतसर विधायक रामनिवास गावड़िया ने अपने निजी आवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। विधायक गावड़िया ने समस्या समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि भाजपा के शासन से आम जनता परेशान हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जनकल्याणकारी योजनाओं को भाजपा सरकार बंद कर रही है।