कानपुर: लाइव: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सतर्कता से बची यात्री की जान, तबीयत बिगड़ने पर दी सीपीआर
कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की सतर्कता से एक यात्री की जान बच गई।प्लेटफार्म पर उतरते ही विमल कुमार नाम के यात्री की अचानक तबियत बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़े।मौके पर तैनात जीआरपी के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विमल को सीपीआर दिया।प्रभारी ओम नारायण सिंह ने रविवार रात 9बजे बताया जवानों की सतर्कता से यात्री की जान बच गई है।