कानपुर: आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर को पद्मश्री से किया जाएगा सम्मानित
आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर आशुतोष शर्मा को नैनो साइंसेज और नैनो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री 2025 से सम्मानित किया जाएगा।आईआईटी के मीडिया प्रभारी ने रविवार रात 9:00 बजे जानकारी दी कि प्रोफेसर आशुतोष शर्मा आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र हैं और सॉफ्ट नैनो फैब्रिकेशन पर डीएसटी थीमैटिक यूनिट ऑफ़ एक्सीलेंस के संस्थान अध्यक्ष हैं।