बिजनौर: बिजनौर के एसपी सिटी को पाकिस्तानी गैंगस्टर के सिंडिकेट को तबाह करने पर लखनऊ में शौर्य सम्मान मैडल से किया गया सम्मानित
Bijnor, Bijnor | Sep 1, 2026 पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के सिंडिकेट का भंडा फोड़ने वाले और भारत में फैलने वाली अव्यवस्था पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले बिजनौर के एसपी सिटी कृष्ण गोपाल को लखनऊ में सम्मानित किया गया है। आज मंगलवार सुबह करीब 10:00 मिली जानकारी के अनुसार एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने उन्हें शौर्य सम्मान मेडल देकर सम्मानित किया।