बाबई: खारदा में नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत जनपद पंचायत सीईओ ने बाबड़ी का किया निरीक्षण होगा जीर्णोद्धार
गुरुवार को ग्राम खारदा मे सार्वजनिक बावड़ी का निरीक्षण जनपद पंचायत CEO के द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत जनपद पंचायतों में अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत पूर्व से निर्मित जल संग्रहण संरचनायें जैसे नदी तालाबों कुआं बावड़ी इत्यादि अनुपयोगी हो चुके जल श्रोतों को अविरल बनाये जाने के लिये इन संरचनाओं का पुनःजीर्णोद्धार किया जाना है।