बाबई: बज्जरवाड़ा में करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की हुई मौत पुलिस ने किया मर्ग कायम
बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रामीण विनोद यादव खेत में काम कर रहा था उसी दौरान वह करेंट की चपेट में आ गया। आनन फानन में परिजनों ने घायल ग्रामीणों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने ग्रामीण को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया।