प्रतापगढ़: फरेदूपुर में दुकानदार पर हुआ जानलेवा हमला, केस दर्ज न होने पर परिवार ने एसपी से की गुहार
नगर पंचायत कुंडा के फरेदूपुर वार्ड निवासी भाई लाल पटेल ने बुधवार दोपहर 12:30 बजे पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाए क्या 28 फरवरी को उसका बेटा रामकुमार अपने इलेक्ट्रॉनिक की दुकान पर बैठा था। तभी दबंगों द्वारा उसके ऊपर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई और वह प्रयागराज में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहा है।