गुना: म्याना क्षेत्र में पति की प्रताड़ना से तंग पत्नी ने की थी आत्महत्या, जिला न्यायालय ने पति को सुनाई 6 साल की सजा
Guna, Guna | Feb 25, 2024 गुना के म्याना इलाके में पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को जिला कोर्ट ने 6 साल की सजा सुनाई है। पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। इसी से तंग आकर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश मोनिका आध्या ने आरोपी गोलू अहिरवार निवासी गजनाई को 6 वर्ष की सजा सुनाई।