गाज़ीपुर: गाजीपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, नहर पुलिया से वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, बाल अपचारी भी अभिरक्षा में
गाजीपुर के बरेसर थाने की पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके साथ एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है। पुलिस के मुताबिक, बरेसर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 181/2026 में धारा 87 और 108 बीएनएस के तहत दोनों की तलाश की जा रही थी।